Best SUV Under 10 Lakh In India 2025 : आजकल गाड़ी सिर्फ चलने का साधन नहीं रही, अब तो ये हमारी शान बन गई है। और बात जब SUV की हो, तो हर कोई चाहता है Best SUV कि गाड़ी बड़ी हो, दमदार हो और पैसे के हिसाब से सही बैठे। लेकिन सवाल उठता है, (SUV Under 10 Lakh) 10 लाख के अंदर कौन सी SUV खरीदी जाए , जो माइलेज में भी बढ़िया हो (Best SUV Under 10 Lakh In India 2025 Mileage) और फीचर्स भी अच्छे हों और चलाने में भी मजा दे?
अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो चिंता की बात नहीं, हम आज आपको 2025 की सबसे बेहतरीन SUVs (Best SUV Under 10 Lakh In India 2025) के बारे में विस्तार से बताएंगे | जिससे आप आसानी से गाड़ी लेने के लिए डिसीजन ले पाए अपने लिए | इसीलिए नीचे तक जानकारी के लिए पढ़ें –
SUV क्यों खरीदें? छोटे शहरों और गांवों में क्या फायदा है?
SUV का सीधा मतलब है – मजबूत गाड़ी, ऊंची सीटिंग और हर रास्ते पर चलने की ताकत। गांव की कच्ची सड़कों से लेकर शहर की चिकनी रोड तक, SUV हर जगह फिट बैठती है।
SUV गाड़ी के कुछ फायदे –
- ऊंची हाइट से रोड की बेहतर विजिबिलिटी
- ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, मतलब कच्ची सड़क से डर नहीं
- बड़ी गाड़ी में जगह ज्यादा, सफर आरामदायक
- दमदार इंजन, लंबी दूरी के लिए बेस्ट
Best SUV Under 10 Lakh In India 2025 (2025 में 10 लाख से कम कीमत में टॉप SUV कौन-कौन सी हैं?)
हमने टॉप 5 SUVs की लिस्ट तैयार की है, जो 2025 में ₹10 लाख से कम कीमत (Best SUV Under 10 Lakh In India 2025) में मिल रही हैं –
1. Tata Punch Facelift 2025
कीमत: ₹6 लाख से शुरू
माइलेज: 20.1 kmpl (पेट्रोल)
इंजन: 1.2L पेट्रोल
फीचर्स –
- 6 एयरबैग (टॉप वेरिएंट में)
- टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
- ABS, EBD और रियर कैमरा
- 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग (Global NCAP)
Tata Punch मजबूत बॉडी वाली गाड़ी है, यानी टूटी सड़कें भी इसके लिए कोई बड़ी बात नहीं। माइलेज भी सही है और लुक भी दमदार है।
2. Hyundai Exter
कीमत: ₹6.13 लाख से शुरू
माइलेज: 19.4 से 27.1 km/kg (CNG)
इंजन: 1.2L पेट्रोल और CNG ऑप्शन
फीचर्स –
- सनरूफ
- डिजिटल स्पीडोमीटर
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- ड्यूल कैमरा डैशकैम (यूनीक फीचर)
Exter का CNG वेरिएंट सस्ता भी पड़ेगा और माइलेज में बेस्ट है। छोटे परिवारों के लिए एकदम सही SUV है |
3. Maruti Suzuki Fronx
कीमत: ₹7.51 लाख से शुरू
माइलेज: 21.79 kmpl
इंजन: 1.2L पेट्रोल
फीचर्स –
- 360 डिग्री कैमरा
- हेडअप डिस्प्ले
- 6 एयरबैग
- SmartPlay Pro टचस्क्रीन
मारुति का भरोसा, सस्ती सर्विस और अच्छी रीसेल वैल्यू , यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
4. Renault Kiger
कीमत: ₹6.49 लाख से शुरू
माइलेज: 19.17 – 20.53 kmpl
इंजन: 1.0L पेट्रोल/टर्बो पेट्रोल
फीचर्स –
- वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay
- ड्यूल टोन एक्सटीरियर
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 405 लीटर बूट स्पेस
सस्ती SUV में शानदार स्टाइल और ठीक-ठाक पावर। हाईवे ड्राइव में भी कम नहीं है।
5. Nissan Magnite
कीमत: ₹6 लाख से शुरू
माइलेज: 18.75 से 20 kmpl
इंजन: 1.0L टर्बो पेट्रोल
फीचर्स –
- LED DRLs
- 360 डिग्री कैमरा
- वायरलेस चार्जिंग
- Hill Start Assist
गाड़ी दिखने में भी दमदार है और जबरदस्त ऑफर के साथ मिलती है। थोड़ी कम ब्रांड वैल्यू है लेकिन फीचर्स में कोई कमी नहीं।
माइलेज की बात करें तो सबसे आगे कौन?
अगर माइलेज आपके लिए सबसे जरूरी है तो Hyundai Exter CNG आपके लिए सबसे सही रहेगा। 27.1 km/kg तक का माइलेज देती है जो कि लंबे सफर के लिए बढ़िया है।
फीचर्स और सेफ्टी में कौन सी सबसे आगे है?
Tata Punch और Maruti Fronx फीचर्स और सेफ्टी दोनों में जबरदस्त हैं। खासकर Tata Punch की 5 स्टार रेटिंग इसे गांव-देहात के लिए सुरक्षित और मजबूत ऑप्शन बनाती है।
किसके लिए कौन सी SUV सही है?
जरूरत | SUV का नाम |
---|---|
फैमिली ट्रिप और माइलेज | Hyundai Exter CNG |
सेफ्टी और दमदार बॉडी | Tata Punch |
स्टाइल और फीचर्स | Fronx |
बजट SUV | Renault Kiger |
नए लुक के साथ फीचर्स | Nissan Magnite |
निष्कर्ष
अगर आप गांव या छोटे शहर में रहते हैं और ₹10 लाख के अंदर एक बढ़िया SUV की तलाश में हैं, तो ये ऑप्शन सबसे बेहतर हैं।
- माइलेज चाहिए तो Hyundai Exter CNG
- सेफ्टी और मजबूती चाहिए तो Tata Punch
- फीचर्स और प्रीमियम फील चाहिए तो Maruti Fronx
तो भाइयों, SUV लेने से पहले एक बार टेस्ट ड्राइव जरूर करिए , गाड़ी को खुद महसूस करिए और फिर फैसला लीजिए।
आपकी जानकारी के लिए हमारी और से पूरी कोशिश की गयी है। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो, तो हमारे साथ फ्री में व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ सकते हैं | जिससे आपको ऐसे ही गाड़ियों से संबंधित लेटेस्ट खबरें और अपडेट मिलती रहे |